भागलपुर, दिसम्बर 10 -- प्रखंड के मसदी पंचायत में आवास योजना से संबंधित स्थलीय जांच किए जाने के साथ डीआरडीए निदेशक ने प्रखंड में आवास पर्यवेक्षक, आवास सहायक के साथ बैठक कर आवास योजना प्रगति की समीक्षा की। आवश्यक जानकारी लिए जाने के साथ दिशा-निर्देश दिए। निदेशक ने बताया कि मसदी में अरुणा देवी के आवास से संबंधित जांच किए जाने के साथ बीडीओ को अभिलेख से जांच करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा की बीडीओ, आवास पर्यवेक्षक, आवास सहायक, लेखा पाल के साथ बैठक कर आवास से संबंधित योजना की प्रगति की समीक्षा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...