महाराजगंज, अप्रैल 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भाजपा के स्थापना दिवस पर मीडिया से बातचीत करते हुए जिलाध्यक्ष अशोक उर्फ संजय पांडेय ने पार्टी के इतिहास पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि वर्ष 1951 में गठित जनसंघ से अलग होकर 6 अप्रैल 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। आज का दिन इस लिए भी महत्वपूर्ण है कि आज ही के दिन अयोध्या में राम लला 500 वर्षों के बाद विराजमान हुए। आज भारतीय जनता पार्टी देश ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। भाजपा की स्थापना 1980 में जरूर हुई किंतु इसकी बुनियाद स्वतंत्रता सेनानी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में ही जनसंघ बनाकर कर दी थी। कहा कि पार्टी देश एवं प्रदेश में नित नए आयाम तय कर रही है। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल तक पार्टी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। 7अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर डॉ....