हापुड़, जनवरी 28 -- क्षेत्र के गांव श्यामपुर जट्ट निवासी नित्या सिरोही ने जूडो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर ब्रॉन्ज मैडल जीता है। जिसके गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। अनेक ग्रामीणों ने नित्या का स्वागत किया। वहीं, गांव के जनहित इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने नित्या का स्वागत किया। उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...