बिजनौर, मार्च 26 -- कानून/शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किये जाने को लेकर एसपी ने सीओ के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किए है। एसपी ने नवागत सीओ नितेश प्रताप सिंह को सीओ नजीबाबाद व महाकुंभ मेला-2025 ड्यूटी प्रयागराज से वापस लौटने पर सीओ राकेश वशिष्ठ को सीओ यातायात की जिम्मेदारी सौंपी है। मंगलवार को एसपी अभिषेक झा ने सीओ के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किए है। एसपी ने जिले में आए नवागत सीओ नितेश प्रताप सिंह को सीओ नजीबाबाद, सीओ नजीबाबाद देश दीपक सिंह को सीओ चुनाव व साइबर सेल, सीओ चांदपुर राजेश सोलंकी को सीओ अफजलगढ़, सीओ नगीना भरत सिंह सोनकर को सीओ चांदपुर, सीओ अफजलगढ़ अंजनी कुमार को सीओ नगीना एवं सीओ राकेश वशिष्ठ को सीओ यातायात बनाया गया है। एसपी ने सीओ सिटी संग्राम सिंह को यथावत रखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.