रामगढ़, फरवरी 24 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। लपंगा पंचायत के मुखिया आनंद दुबे ने पंचायत से जुड़े विवाद को लेकर नितेश ओझा के खिलाफ न्यायालय में मामला दायर किया है। दायर शिकायत में सोशल मीडिया के माध्यम से कथित रूप से भ्रामक व आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित कर उनकी छवि धूमिल करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में उल्लेख किया गया है कि बीते 8 दिसंबर 2025 को पंचायत भवन परिसर में भी इस मुद्दे को लेकर विवाद की स्थिति बनी थी। आरोप है कि बिना ठोस प्रमाण के गंभीर आरोप लगाकर पंचायत प्रतिनिधि की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। साथ ही, इसे सुनियोजित तरीके से किया गया कृत्य बताते हुए कहा गया है कि इससे पंचायत के कार्य और विकास योजनाओं पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है। दायर मामले में यह भी कहा गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अन्य माध्...