मुजफ्फरपुर, जुलाई 28 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चित्रगुप्त एसोसिएशन मुजफ्फरपुर के कार्यालय में सोमवार को एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नितेश्वर प्रसाद की 39वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधीर कुमार श्रीवास्तव एवं संचालन संगठन मंत्री सत्येंद्र कुमार पिंकू ने किया। सभी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। चित्रगुप्त एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ. प्रेम शरण, डॉ. आशा लता शरण, माही आनंद, अजय कुमार, अमित प्रकाश श्रीवास्तव, संजीव रमण, विशम्भर सिन्हा, रत्नेश कुमार सिन्हा, संजय कुमार, अरविंद कुमार, आशीष कुमार छोटू उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.