हल्द्वानी, जनवरी 8 -- फॉलोअप: पिस्टल से गोली चली थी या नहीं, यह भी होगा साफ आरोपी पार्षद और उसके बेटे के पास से मिले थे दो असलहे हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। नितिन हत्याकांड मामले में पुलिस अब घटना में प्रयुक्त दो नाली बंदूक, उससे लगे छर्रे समेत बरामद पिस्टल को जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) में भेज रही है। घटना में हत्यारोपी पार्षद के बेटे ने भी पिस्टल से गोली चलाई या नहीं, इसका पता भी जांच में सामने आएगा। हत्याकांड में दोनों पिता-पुत्र को पुलिस जेल भेज चुकी है। जज फॉर्म निवासी 22 वर्षीय नितिन लोहनी पुत्र कैलाश चंद्र लोहनी की बीते रविवार को पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष और पार्षद अमित बिष्ट ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी पार्षद के बेटे की भी हत्याकांड में भूमिका सामने आई है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि आरोपियों क...