हल्द्वानी, जनवरी 7 -- हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने नितिन लोहानी की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने नितिन के आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद, निंदनीय और हृदयविदारक है। विकास भगत ने कहा कि नितिन की पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू द्वारा अपने घर के बाहर गोली मारकर की गई निर्मम हत्या केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज को झकझोर देने वाली घटना है। एक युवा की इस प्रकार हत्या सामाजिक मूल्यों पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने इसकी कठोर शब्दों में निंदा करते हुए मृतक के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं कि आरोपी को विधायक बंशीधर भगत द्वारा संरक्षण दिया गया था। यह पूरी तरह असत्य है। विकास भगत ने कहा कि उन्होंने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.