पटना, दिसम्बर 16 -- उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित बिहार निवास में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर उन्हें भगवान श्री गणेश की प्रतिमा भेंट की। साथ ही उन्हें नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके ऊर्जावान, दूरदर्शी और संगठनात्मक नेतृत्व में भाजपा और अधिक सशक्त होगी तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ देश की राजनीति को नई दिशा और नई ऊर्जा प्राप्त होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.