पूर्णिया, दिसम्बर 17 -- मीरगंज, एक संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक दायित्वों की घोषणा के बाद मीरगंज बाजार में कार्यकर्ताओं के बीच खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं संजय सरावगी को बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी निरंतर मजबूत हो रही है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि नए पदाधिकारियों की नियुक्ति से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। कार्यक्रम में मीरगंज मंडल अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री अभिनंदन कुमार मंडल, महामंत्री कृष्ण कुमार भारद्वाज, युवा मोर्चा के मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.