पटना, दिसम्बर 14 -- पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि उनको कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाना बिहार के लोगों के लिए गर्व की बात है। इस निर्णय से भाजपा के कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ेगा। यादव ने कहा कि नितिन नवीन युवा और मेहनती हैं। पार्टी की ओर से उन्हें जो भी जिम्मेवारी दी गयी है, उसका उन्होंने बड़ी ही कुशलता के साथ निर्वहन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...