पटना, दिसम्बर 14 -- केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बांकीपुर के विधायक और सूबे के पथ निर्माण और नगर विकास मंत्री नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी है। केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि वे युवा, प्रखर, ऊर्जावान नेता हैं। समर्पित, निष्ठावान और विनम्र व्यक्तित्व के धनी नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाना ऐतिहासिक फैसला है। पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई और उज्ज्वल कार्यकाल के लिए अनंत शुभकामनाएं। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके अनुभव, दूरदर्शिता और सशक्त नेतृत्व से संगठन को नई दिशा, ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.