पटना, दिसम्बर 14 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्री नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। नीतीश ने रविवार शाम अपने कैबिनेट सहयोगी को फोन मिलाया। सीएम ने नितिन को भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताई। दूसरी ओर, पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल है। भाजपा समर्थक नितिन नवीन के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर ढोल-नगाड़े बजाकर खुशी जाहिर कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि नितिन नवीन एक समर्पित और अनुशासित राजनीतिज्ञ हैं। मुझे उम्मीद है कि उनकी इस नई जिम्मेदारी से भारतीय जनता पार्टी को और मजबूती मिलेगी। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना है। यह भी पढ़ें- नितिन नबीन के सोशल मीडिया को क्या ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.