जहानाबाद, जनवरी 20 -- अरवल, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। अरवल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में भगत सिंह चौक पर अबीर गुलाल लगाकर मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिन्दाबाद, नितिन नवीन जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष गिरेन्द्र कुमार ने बधाई देते हुए कहा कि नितिन नवीन ने मंगलवार को नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला। वह इस पद को संभालने वाले सबसे कम उम्र के नेता बन गए हैं। खुशी व्यक्त करने वाले में कुशवाहा चन्दन, जिला मंत्री अमृत राज उपाध्याय, जय साहू, जिला कार्यालय मंत्री धनंजय कुमार, सह संजय गुप्ता, नगर अध्यक्ष चंदन खत्री, मंडल अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.