हजारीबाग, जनवरी 20 -- हज़ारीबाग़/विष्णुगढ़ हिटी नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हज़ारीबाग़ और विष्णुगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उन्हें समेत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी है। भाजपा नेता सुमन कुमार, अनिल मिश्र, भैया अभिमन्यु, भाजपा नेता राजू श्रीवास्तव ने कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी-संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा। वे काफी अनुभवी एवं कुशल राजनीतिज्ञ रहे हैं। पार्टी में नितिन नवीन का उदय बदलाव का प्रतीक है। बीजेपी ने हमेशा युवा नेतृत्व को महत्व दिया है। 45 साल के युवा को यह सम्मान देश की युवा शक्ति का सम्मान है। उनका नेतृत्व पार्टी को नई दिशा देगी। उनके चयन पर उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी नेताओं को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.