पटना, दिसम्बर 18 -- भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन का गुरुवार को लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक डॉ. संजय जायसवाल के दिल्ली स्थित आवास पर बिहार के एनडीए सांसदों ने पुष्पगुच्छ देकर और शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बिहार एनडीए के सभी घटक दलों के प्रमुख भी उपस्थित थे। इनमें हम के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख एवं सांसद उपेंद्र कुशवाहा, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.