सीतामढ़ी, दिसम्बर 15 -- सीतामढ़ी। विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी में राज्य सरकार के मंत्री नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। शहर के वीर कुंवर सिंह चौक पर ढोल-नगाड़ों, गुलाल, लड्डू और नाच-गाने के साथ कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी का इजहार किया। भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस जश्न में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर मिठाइयां खिलाईं और भारत माता की जय, वंदे मातरम व भाजपा जिंदाबाद के नारों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार में एनडीए की बंपर जीत के बाद देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने नि...