नई दिल्ली, दिसम्बर 14 -- भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद से बिहार के मंत्री नितिन नवीन का सोशल मीडिया पर ज्यादातर प्रोफाइल बंद मिल रहा है। फेसबुक, एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर उनके हैंडल पेज पर जाने के बाद खाता के काम नहीं करने का मैसेज आ रहा है। भाजपा के नए वर्किंग प्रेसिडेंट नितिन नवीन के राजनीतिक जीवन के इस महत्वपूर्ण मौके पर तीन महत्वपूर्ण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक साथ उनके पेज का नहीं चलना रहस्यपूर्ण मसला है। बता दें कि कुछ देर पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने नितिन नवीन को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के संसदीय बोर्ड के फैसले का ऐलान किया है।काम करते रहने से नेतृत्व का ध्यान जाता है: नितिन नवीन की पहली प्रतिक्रिया भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने पटना मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.