जहानाबाद, दिसम्बर 14 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर देश के सबसे युवा, कर्मठ, ऊर्जावान एवं कुशल संगठनकर्ता नितिन नवीन की नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी, जहानाबाद जिला परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं व्यक्त की गईं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि यह क्षण केवल नितिन नवीन के लिए ही नहीं, बल्कि उन लाखों सामान्य कार्यकर्ताओं के लिए भी गर्व का विषय है, जो निष्ठा, समर्पण एवं अनुशासन के साथ संगठन की सेवा में निरंतर लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति नितिन नवीन के वर्षों के परिश्रम, संगठन के प्रति अटूट समर्पण एवं उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता का परिणाम है। साथ ही यह भारतीय जनता पार्टी की उस सशक्त लोकतांत्रिक परंपरा को भी दर्शाती है, जहाँ एक सामान्य कार्यकर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.