जमशेदपुर, जनवरी 20 -- नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर देशभर के युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह देश के युवाओं के लिय नए नेतृत्व, नई सोच और नई ऊर्जा की शुरुआत है। उक्त बातें भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला कोषाध्यक्ष काली शर्मा ने कही हैं।उन्होंने आगे कहा कि नितिन नवीन को एक जमीनी, संघर्षशील और युवा दृष्टिकोण वाले नेता के रूप में देखा जाता है, जिनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन हमेशा से युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने और उन्हें नेतृत्व देने की बात करते रहे हैं, इसलिए उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना युवा नेतृत्व के सशक्तिकरण का प्रतीक है।उन्होंने बताया कि नितिन नवीन के अध्यक्ष बनने के बाद सोशल मीडिया पर युवाओं की सक्रियता तेजी से बढ़ी है। बधाइयों और समर्थन के संदेशों की बाढ़...