पूर्णिया, जनवरी 21 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नितिन नवीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की खुशी में मीरगंज मंडल में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। उन्होंने एक-दूसरे को अबीर व गुलाल लगाए और मिठाइयां बांटी। वहीं धमदाहा विधानसभा क्षेत्र के 200 दिव्यांग एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। बता दें कि कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन मीरंगज मंडल अध्यक्ष विनय कुमार सिंह के कठबजरा स्थित आवास पर किया गया था। इस दौरान भाजपा के मीरगंज मंडल उपाध्यक्ष दीपक मेहता, उपाध्यक्ष मीरा देवी, महामंत्री कृष्णाकांत भारद्वाज, बदरी मंडल, वरिष्ठा भाजपा नेता कलानंद चौधरी, जयप्रकाश साह, सुनिल साह, सीताराम ऋषि, दिनेश मुनि, सरिता देवी एवं अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...