पूर्णिया, जनवरी 22 -- पूर्णिया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन के निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाजपाइयों के बीच अपार उत्साह एवं खुशी है। पूर्णिया के आरएन शाह चौक पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोशोन्माद के साथ पटाखे फोड़े, गुलाल उड़ाया, नारे लगाए और मिठाई बांटी। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा यह युग भाजपा का नवीन युग है। नितिन नवीन के नेतृत्व में हम 'संकल्प से सिद्धि' की यात्रा को तेज करेंगे। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेश रंजन, ज्ञानेंदु शेखर, रामनारायण मेहता, अरुण राय पुलक, संजय पोद्दार, मीनाक्षी सिन्हा, नूतन गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता वर्मन, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मो.अजहर आलम, सोशल मिडिया संयोजक शुभम झा, सोशल मिडिय...