आरा, जनवरी 20 -- भाजपा में लगन से कार्य कर कोई भी कार्यकर्ता शीर्ष तक पहुंच सकता है : राघवेंद्र आरा, संवाददाता। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बिहार के लाल नितिन नवीन के निर्वाचित होते ही मंगलवार को जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के आरा स्थित मौलाबाग आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पटाखे छूटने लगे। विधायक ने अपने आवास पर आयोजित जश्न के समारोह के दौरान सभी कार्यकर्ताओं और जनता को अबीर-गुलाल लगाकर सम्मानित किया और सभी को अपनी तरफ से शुभकामनाएं दी। सभी को लड्डू खिलाया। समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का यह फैसला नवीन युग की शुरुआत है। पार्टी ने दूरदर्शी रणनीति के तहत बिहार के इस लाल को सबसे बड़ी जिम्मेदारी देकर साफ कर दिया है...