पटना, फरवरी 4 -- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पटना में स्वागत के लिए विशेष तैयारी की जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के पटना आगमन, उनके स्वागत तथा अभिनंदन के लिए उस दिन विभिन्न जिलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में पटना पहुंचेंगे। नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर नौ फरवरी को पटना पहुंचेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष की तैयारी को लेकर बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नौ फरवरी को बापू सभागार में राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन समारोह है। इसके अलावा नितिन नवीन अपने दो दिनों के पटना प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। श्री सरावगी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में घोषित होने के बाद उनका पटना में पहला आगमन है, यह हम सभी कार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.