पीलीभीत, दिसम्बर 16 -- पीलीभीत। बिहार भाजपा के कद्दावर नेता एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर यहां खुशी व्यक्त की गई है। कायस्थ सेवा समिति एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के संयुक्त तत्वावधान में मोहल्ला सुनगढ़ी स्थित कायस्थ भवन में लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की। आतिशबाजी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताने वालों में समिति के अध्यक्ष अवनीश सक्सेना, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष महेश नारायण प्रधान, सुशील बाबू सक्सेना, अविनाश चंद्रा, शेखर सक्सेना, नितिन प्रभात सक्सेना, आलोक सक्सेना, कमल सक्सेना, बृज बिहारी लाल सक्सेना, आयुष सक्सेना, तुषार चंद्रा, अशोक कुमार सक्सेना, सभासद साकेत सक्सेना आ...