भभुआ, जनवरी 20 -- भभुआ। नितिन नवीन के भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर मंगलवार की शाम पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकता चौक पर जश्न मनाया। एक-दूसरे को मिठाई खिला खुशी साझा की और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया। मौके पर संतोष खरवार, अमित ट्विंकल, सुनील केसरी, रंजन कुमार, विनोद, मुन्ना कुमार ने कहा कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता पार्टी को जनहित के कार्यों में और आगे बढ़ाएगी। अखलासपुर से मारपीट का वारंटी गिरफ्तार भभुआ। अखलासपुर गांव से मारपीट के एक वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी अखलासपुर गांव का उपेंद्र चौहान है। उसके खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज है और न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। सदर अस्पताल में उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.