पटना, फरवरी 8 -- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का सोमवार 9 फरवरी को पटना में रोड शो होगा। भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद वे पहली बार बिहार आ रहे हैं, गृह क्षेत्र में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। पटना एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम होगा। फिर बापू सभागार में भाजपा के सभी जिलों के नेता और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सभा होगी। नितिन नवीन के दौरे को लेकर एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश कार्यालय तक ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पटना यातायात पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक 8 फरवरी को सुबह 11 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक पटेल गोलंबर से एयरपोर्ट तक वाहनों की पार्किंग बंद रहेगी। जिला परिवहन कार्यालय से दक्षिण की ओर आने वाले सभी वाहनों को टमटम पड़ाव-फुलवारीशरीफ होते हुए डायवर्ट किया जाएगा। जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.