बिहारशरीफ, जनवरी 20 -- जिला कार्यालय में मनाया जश्न, किया खुशी का इजहार बिहार के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का क्षण-जिलाध्यक्ष फोटो : बीजेपी-भाजपा के जिला कार्यालय में मंगलवार को खुशी मनाते भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नितिन नवीन की ताजपोशी पर मंगलवार को जिला कार्यालय में भाजपाइयों ने खुशी का इजहार किया। पटाखे फोड़कर जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलायी। कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेन्द्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण देखा। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि यह क्षण भाजपा के हर बिहारी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व से भरा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में पार्टी सफलता हासिल करने का यह क्रम जारी रखेगी। उनके मनोनयन से एक बार फिर से साबित हो गया है कि भाजपा, कार्यकर्ताओं की प...