लखनऊ, जनवरी 5 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी सोमवार को दिल्ली में थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा के नये कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन सहित कई नेताओं से मुलाकात की। नये कार्यकारी अध्यक्ष से उनकी यह पहली औपचारिक मुलाकात थी। पाठक भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से भी मिले। उसके बाद उन्होंने भाजपा के मार्गदर्शक मंडल में शामिल पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी से मिलकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इन मुलाकातों की तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा भी किया। यूं तो नये साल में हुई इन मुलाकातों को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, मगर सूबे में सरकार और संगठन में बदलावों की चर्चाओं के बीच इन्हें भी उसी से जोड़कर देखा जा रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.