साहिबगंज, दिसम्बर 15 -- बोरियो, प्रतिनिधि। नितिन नवीन को भाजपा का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बधाई दी है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेन्द्र शर्मा ने बधाई देते हुए कहा कि नितिन नवीन का नेतृत्व संगठन को नई उर्जा देगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा को गति मिलेगी। बधाई देने वालों में जयकांत भगत, भुवनेश्वर तुरी, प्रखंड उपाघ्यक्ष मनीष ठाकुर, मनोज रूज सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...