नई दिल्ली, मार्च 20 -- राज्यसभा में बुधवार को एक अजब नजारा देखने को मिला। दरअसल, यहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद मल्लिकार्जुन खरगे की तरफ से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को घेरने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनका यह दांव उलटा पड़ता नजर आया। खरगे ने राजमार्गों की प्रगति पर सवाल उठाए थे, लेकिन केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस चीफ को उनके ही पार्टी के मुख्यमंत्री समेत बड़े नेताओं के साथ जारी कथित खटपट की याद दिला दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खरगे ने बेंगलुरु से कलबुर्गी को जोड़ने वाले फोर लेन हाईवे प्रोजेक्ट का मुद्दा उठाया था। बाद में उन्होंने कहा कि गडकरी के पास अब पहले जैसी ताकत नहीं रही। उन्होंने कहा, 'अगर बात गलत है तो मैं इसे वापस लेता हूं, लेकिन मैंने जहां तक सुना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग को नंबर देने की बात आती है तो भी आपको प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.