पटना, जनवरी 19 -- भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए किये गये नामांकन के बाद बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने इसे भाजपा में नए युग की शुरुआत बताया है। ‎ संजय सरावगी ने जारी बयान में कहा कि आज का दिन पार्टी के हर कार्यकर्ता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक मजबूत संगठनात्मक ढांचे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करने वाली पार्टी है। पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का आज नामांकन हुआ और मंगलवार को इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। यह पूरे संगठन के लिए गर्व का पल होगा। ‎यह पल भाजपा की आंतरिक लोकतांत्रिक व्यवस्था और कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने की नीति का बड़ा उदाहरण है। एक समर्पित कार्यकर्ता का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना पूरे संगठन के लिए सम्मान की बात है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...