पटना, जनवरी 20 -- केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन का भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना हर बिहारी के लिए गौरव की बात है। अपने सौम्य और अनुशासित व्यवहार के कारण सभी के हृदय में जगह बनाने वाले श्री नवीन को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है। एनडीए की प्रमुख सहयोगी दल भाजपा में इसे ' नवीन युग ' की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल का नेतृत्व एक युवा बिहारी को मिला है। श्री मांझी ने कहा कि अपने दल में संगठन के अंदर निष्ठा रखने वाले नितिन से युवा राजनीतिक कार्यकर्ताओं को सीखना चाहिए कि आखिर कैसे अपने कार्य संकल्प से शीर्ष पर पहुंचा जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.