हरदोई, मई 30 -- संडीला। एक निजी हॉस्पिटल के संचालक और उसके सहयोगी पर हॉस्पिटल में कार्यरत एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसे संचालक ने चैंबर में बुलाकर छेड़छाड़ की, जब उसने विरोध किया तो मारपीट की गई। आरोप है कि जब उसका सहयोगी उमाशंकर उसे बचाने आया तो संचालक और उसके साथी ने उसे भी पीटा। दोनों ने जान से मारने की धमकी भी दी। कहा गया कि यदि उसने किसी को बताया तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पीड़िता ने घटना की तहरीर पुलिस को सौंप दी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ सतेन्द्र सिंह का कहना है कि जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.