छपरा, दिसम्बर 14 -- थाना क्षेत्र के बान्दे गांव स्थित एसएच-104 किनारे संचालित है स्कूल बेंच, टेबल, बोर्ड, कागजात सहित शैक्षणिक सामग्री हुई नष्ट स्कूल संचालक को हथियार के बल पर कब्जे में ले लिया फोटो- 6 आगजनी की घटना के बाद रविवार को जले हुए विद्यालय व उपस्कर को दिखाते हुए पीड़ित स्कूल स॔चालक संतोष तिवारी व अन्य 7 अमनौर में आगजनी कर सड़क जाम करते स्थानीय लोग पेज तीन की लीड अमनौर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बान्दे गांव स्थित एसएच-104 किनारे संचालित ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल में शनिवार की देर रात विद्यालय बन्द होने के बाद असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर आगजनी की।इस क्रम में बेंच, टेबल, उपस्कर,बोर्ड, कागजात सहित शैक्षणिक सामग्री नष्ट हो गयी। इस घटना के खिलाफ रविवार को लोगों ने रोड जाम कर दिया। वारदात के पीछे पूर्व का विवाद बताया जा रहा है। आग...