नई दिल्ली, फरवरी 15 -- नई दिल्ली, व. सं.। राजधानी में निजी स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी का मामला थम नहीं रहा है। इस मामले को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के सियासत गरमा गई है। भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा कि साकेत स्थित एक निजी स्कूल द्वारा बोर्ड छात्रों को एडमिट कार्ड देने में विलंब का जो मामला है वह पूर्व आप सरकार की उपज है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आप नेता सौरभ भारद्वाज द्वारा एक स्कूल के मुद्दे को उठाना खेदपूर्ण है। सचदेवा ने दावा करते हुए बताया कि यह वर्ष 2020 के दौरान की गई फीस वृद्धि का मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारद्वाज की ओर से यह मामला उठाना इस बात को दर्शाता है कि पूर्व सरकार के समय से ही निजी स्कूल लगातार फीस बढ़ाते रहे हैं। सचदेवा ने कहा कि दिल्ली सरकार का नया शिक्षा कानून सख्त है। कोई भी निजी स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.