बिहारशरीफ, जनवरी 15 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपनगर थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाला छात्र लापता है। परिजन अनहोनी की आशंका से सहमे हैं। बच्चा, बेन थाना क्षेत्र के बेलदारीपर गांव निवासी सुरेन्द्र बिंद का 13 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार है। परिजनों ने बताया कि हॉस्टल में रहकर पढ़ता था। वह 12 जनवरी से लापता है। परिजनों ने पुलिस से उसे खोजने की गुहार लगायी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...