जमशेदपुर, दिसम्बर 26 -- शहर के सीबीएसई और आईसीएसई मान्यता प्राप्त स्कूलों में आरक्षित सीटों पर नामांकन के लिए अब तक 1600 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित है। आरक्षित सीटों पर नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 दिसंबर से शुरू हुई थी। वर्तमान में 65 स्कूलों की कुल 1550 सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभी तक सीटों से अधिक आवेदन आने से अभिभावकों में नामांकन को लेकर प्रतिस्पर्धा देखी जा रही है। अभिभावक 31 दिसंबर तक बीपीएल सीटों पर अपने बच्चों के नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। बीपीएल सीटों पर इस बार काफी मारामारी है। जानकारी के अनुसार 2025-26 सत्र में बीपीएल सीटों के लिए करीब 3000 आवेदन आए थे और इस बार भी अंतिम तिथि तक आवेदन संख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.