मुजफ्फरपुर, मार्च 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। निजी स्कूलों में दूसरे चरण के नामांकन को लेकर 25 मार्च से पंजीकरण होगा। आरटीई के तहत दूसरे चरण के नामांकन को लेकर प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला ने यह निर्देश दिया है। पहले चरण के तहत अभी निजी स्कूलों में आरटीई नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। जिले में पहले चरण में एक हजार सीट विभाग की ओर से नामांकन के लिए बच्चों को आवंटित किया गया था। ज्ञानदीप पोर्टल पर रजिस्टर्ड स्कूलों में अभी चार हजार से अधिक सीट आरटीई नामांकन की बची हुई है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने निर्देश दिया है कि सत्र 2025-26 के तहत इन बच्चों का नामांकन लिया जा रहा है। ज्ञानदीप पोर्टल पर रजिस्टर्ड सभी निजी स्कूलों में पहली कक्षा में 25 फीसदी सीट पर इन बच्चों का नामांकन लिया जाना है। जिले में एक हजार 10 बच्चों ने आवेदन किया था, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.