गाज़ियाबाद, जनवरी 19 -- दो फरवरी से शुरू होकर 29 मार्च तक तीन चरणों में पूरी होगी आवेदन प्रक्रिया गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत जिले के निजी स्कूलों में सत्र 2026-27 के लिए दो फरवरी से दाखिला प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। योजना के तहत जिले के 1392 स्कूलों में आरक्षित 13 हजार से अधिक सीटों पर बच्चों को मुफ्त दाखिला मिलेगा। लंबे इंतजार के बाद शासन ने आरटीई आवेदन के लिए तिथि कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया। इस बार दो महीने के भीतर तीन चरणों में दाखिले होंगे, जबकि बीते वर्ष चार चरणों में चार महीने में प्रक्रिया पूरी हुई थी। पहला चरण नौ दिन में, दूसरा चरण 19 दिन और तीसरे चरण की प्रक्रिया 18 दिन में पूरी करनी होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव ने बताया कि जिला स्तर पर दाखिले की पूरी तैयारी है। दा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.