उन्नाव, फरवरी 20 -- उन्नाव। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत अलाभित समूह व दुर्बल वर्ग के 484 बच्चों का पहले चरण में निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए चयन किया गया है। इनका प्रवेश कक्षा एक या फिर पूर्व प्राथमिक कक्षा में प्रवेश कराया जाएगा। सभी बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार की ओर से वहन किया जाएगा। शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए तीन चरणों में प्रक्रिया को पूरा करने के बाद बच्चों को गैर सहायतित मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में प्रवेश कराया जाना है। पहले चरण में 2 से 16 फरवरी तक आवेदन और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा आवेदन पत्रों का सत्यापन एवं लॉक करने की अंतिम तिथि तय थी। जबकि 18 फरवरी को लॉटरी निकालने व 20 फरवरी को बीएसए द्वारा विद्यालयों को आवंटन के सापेक्ष नामांकन किए जाने के लिए आदेश करने का समय निर्धारित है। इसम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.