रुडकी, अप्रैल 3 -- नए शैक्षिक सत्र में निजी स्कूलों में शुरू किए जाने वाले पाठ्य पुस्तकों पर निगरानी रखने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से जांच समिति का गठन कर दिया गया है। चार सदस्सीय जांच समिति क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों का निरीक्षण कर देखेंगी कि विद्यालय में एनसीईआरटी के अलावा अन्य पाठ्यक्रम नहीं चलाया जाए। सभी निजी और सरकारी स्कूलों में शैक्षिक सत्र 2024-25 का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है। शासनादेश के अनुसार हर राजकीय, राजकीय सहायता प्राप्त और निजी मान्यता प्राप्त विद्यालय में बच्चों के बस्ते का भार कम करने के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकें चलना अनिवार्य है। मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को उनके ब्लॉक में निजी स्कूलों में जांच रखने के लिए जांच समितियों का गठन करने के निर्देश दिए थे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.