जमशेदपुर, जनवरी 4 -- जमशेदपुर के निजी स्कूलों ने झारखंड सरकार को पत्र लिखकर पूर्वी सिंहभूम जिले के सरकारी स्कूलों में हुए नामांकन और रिक्त सीटों का विवरण मांगा है। यह मांग उस विवाद के बाद सामने आई है, जिसमें निजी स्कूलों को बिना प्रतिपूर्ति राशि दिए बीपीएल बच्चों का नामांकन लेने का निर्देश दिया गया है। निजी स्कूलों ने आरटीई अधिनियम का हवाला देते हुए कहा कि 3 से 14 वर्ष के बच्चों को अनिवार्य शिक्षा देने के तहत पहले सरकारी स्कूलों में उपलब्ध सीटों पर नामांकन होना चाहिए। यदि इसके बाद भी बच्चे बचते हैं, तभी उन्हें निजी स्कूलों में दाखिला दिया जाना चाहिए। वर्तमान स्थिति यह है कि सरकारी स्कूलों में सीटें खाली रहने के बावजूद बच्चों को सीधे निजी स्कूलों में भेजा जा रहा है। निजी स्कूलों का तर्क है कि पहले सरकारी स्कूलों की सभी सीटें भरी जानी चाहिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.