सहारनपुर, जनवरी 11 -- बेहट। रविवार को उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ की एक बैठक आहूत की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक ने कहा कि सरकार पहले अपने स्कूलों में सुधार करें और उसके बाद मान्यता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों की पात्रता ट्रेंड और अनट्रेंड की जांच कराएं। कस्बे में आयोजित संगठन की बैठक में उन्होंने कहा, कि सरकार द्वारा जांच के आदेश दिए जाने के बाद अधिकारी निजी स्कूलों के संचालकों का शोषण करने पर लग गए हैं। इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा, कि बकाया फीस प्रतिपूर्ति का प्राप्त और अप्राप्त धनराशि का लेखा-जोखा मांगा गया था और आज तक 2016 से अब तक का बकाया भुगतान नहीं हुआ। केपी सिंह, प्रवीण कुमार गुप्ता, अरुण सैनी, सतीश शर्मा, राजकुमार सैनी, दुर्गा प्रसाद शर्मा, कय्यूम अली, कंवरपाल, सेराज ...