रांची, फरवरी 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे और उपाध्यक्ष लाल किशोर नाथ शाहदेव ने शनिवार को वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आगामी बजट में निजी स्कूलों के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को स्कूल ड्रेस, पाठ्यपुस्तक, साइकिल और छात्रवृत्ति जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ देने की मांग की। नेताओं ने कहा कि राज्य के 47,000 निजी विद्यालय ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...