बक्सर, जनवरी 19 -- डुमरांव। नगर परिषद शहर को स्वच्छ रखने को लेकर कई आवश्यक कदम उठाया है। सरकारी और निजी स्कूलों में भी स्वच्छता को लेकर अभियान चलाया जाएगा। इसे लेकर सरकारी और निजी स्कूलों के साथ मंगलवार को नप के ईओ और स्वच्छता पदाधिकारी बैठक होगी। जिसमें स्कूल और आसपास की सफाई व्यवस्था पर दिशा-निर्देश जारी किये जाएंगे। नगर की सफाई करने के बाद भी जहां-तहां कूड़े का ढेर चौक-चौराहों पर लगा दिया जाता है। नगर परिषद इस पर कड़ी निगरानी रखेगा और सफाई के बाद जो कूड़ फेंकते हुए पकड़े जाएंगे उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसको लेकर नगर परिषद सरकारी और निजी स्कूलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.