कोडरमा, मार्च 23 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। स्थानीय चित्रगुप्त नगर के अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार अभय कुमार के आवास पर जिला अभिभावक संघ की बैठक रविवार को हुई। बैठक में जिले के निजी स्कूलों की मनमानी, प्रत्येक वर्ष एनसीआरटी गाइडलाइन के विपरीत किताबों को बदलने आदि कई मुद्दे पर चर्चा की गयी। इसके बाद 24 मार्च को निजी स्कूलों की मनमानी को बंद करने, निजी स्कूलों में एनसीआरटी गाइडलाइन का पालन करने आदि मांगों को लेकर ज्ञापन डीसी, डीईओ को सौंपने का निर्णय लिया गया। बैठक में कहा गया कि ज्ञापन देने के एक सप्ताह के अंदर संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई, तो अभिभावक संघ द्वारा पहले समाहरणालय में धरना प्रदर्शन और उसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर आमरण-अनशन किया जाएगा। इस दौरान संघ के अध्यक्ष संजय साजन,सचिव भानु प्रताप सिंह ने कहा कि निजी स्कूलों में प्रत्ये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.