प्रयागराज, फरवरी 4 -- निजी स्कूलों में हर साल होने वाली मनमानी फीस वृद्धि पर रोक, नियमित विद्यार्थियों से हर साल प्रवेश शुल्क नहीं लेने, महंगी और गुणवत्ताविहीन किताबों के स्थान पर एनसीईआरटी किताबें लागू करने आदि मांग को लेकर अभिभावकों ने बुधवार को सिविल लाइंस में जुलूस निकाला। प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में आंगनबाड़ी और सरकारी स्कूलों की व्यवस्था में सुधार करते हुए शिक्षा के व्यवसायीकरण एवं निजीकरण रोकने का अनुरोध किया गया। जुलूस में आशीष पाल, संदीप मौर्य, आरके जायसवाल, अभिषेक सिंह, दिनेश पाल, शिव विमल कुमार श्रीवास्तव, सुधीन निषाद, सुमित यादव आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.