धनबाद, मार्च 19 -- झरिया, वरीय संवाददाता झरिया विधायक रागिनी सिंह ने मंगलवार को विधानसभा में ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के तहत राज्य के छात्रों की परेशानी का मामला उठाया। निजी स्कूलों द्वारा री एडमिशन के नाम पर अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डालने का मामला उठाते हुए कहा कि धनबाद जिला सहित पूरे राज्य में निजी स्कूलों में छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। मनमाने तरीके से आर्थिक बोझ डाला जाता है। वहीं अधिकृत विक्रेताओं से किताब लेने के लिए दबाव दिया जाता है। हर वर्ष पाठ्यक्रम में बदलाव कर नई किताबें लेने के लिए विवश किया जाता है। छात्र-छात्राओं पर अनुचित प्रतिबंध, जो उनकी शैक्षणिक स्वतंत्रता को बाधित करना है, इस पर रोक लगाना जरूरी है। राज्य सरकार से उन्होंने धनबाद जिला के सहित राज्य के सभी निजी स्कूलों की मनमानी पर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.