शाहजहांपुर, अप्रैल 4 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। अभिभावक वेलफेयर एसोसिएशन ने निजी विद्यालयों द्वारा अभिभावकों पर थोपे जा रहे, अनावश्यक आर्थिक बोझ के खिलाफ जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की। एसोसिएशन ने डीएम की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को 6 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी एडवोकेट ने बताया कि सीबीएसई, यूपी बोर्ड व आईसीएसई से संबद्ध निजी स्कूल मनमानी फीस वृद्धि, महंगी पुस्तकों की बिक्री, बारबार ड्रेस परिवर्तन सहित अन्य अनुचित शुल्कों के जरिए निरंतर अभिभावकों का शोषण कर रहे हैं। यह प्रथाएं बोर्ड दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करती हैं और शिक्षा के मूल उद्देश्य को नुकसान पहुंचाती हैं। मांग है कि एससीईआरटी किताबों को अनिवार्य कर निजी प्रकाशकों की मनमानी बिक्री पर रोक लगे, ड्रेस परिवर्तन की अनुचित प्रथा पर प्रतिबंध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.